मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को कहा कि हमने प्रदेश को देश की 'हार्टिकल्चर कैपीटल' बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी किसानों की समृद्धि के द्वार खोलने वाला क्षेत्र है। यह कृषि क्षेत्र का भविष्य है। यह उन्होंने कहा कि नाबार्ड को हार्टिकल्चर क्षेत्र में ऋण देने का अनुमान 6 प्रतिशत से बढ़ाकर कम से कम 15 प्रतिशत तक रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बड़ी मात्रा में अनुपयोगी पड़ी राजस्व भूमि का उपयोग उद्यानिकी क्षेत्र के विस्तार में किया जा सकता है।
हमने प्रदेश को देश की 'हार्टिकल्चर कैपीटल' बनाने का संकल्प लिया है, उद्यानिकी किसानों की समृद्धि के द्वार खोलेगी: कमलनाथ